
इंसानियत, भाईचारा, अमन और सदभावना को लेकर राजसमन्द राजस्थान में एक आपसी संवाद कर्यक्रम का आयोजन गांधी सेवा सदन में आयोजित किया गया। जिसमें देश के ख्यातिनाम साहित्कारों, सामाजिक कार्यकर्ताओ, बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने पर विचार व्यक्त किये। MKSS से RTI activist अरुणा रॉय, निखिल डे, शंकर सिंह के साथ ही दिल्ली से प्रोफेसर अपूर्वानंद, हर्ष मंदर, अशोक वाजपेयी, गुजरात से चारुल एवम विनय महाजन सहित राजसमन्द के सामाजिक स्तर पर सक्रिय समाज के प्रबुद्व नागरिको चिंतको स्वंसेवी संस्थाओ के कार्यकर्ताओं सहित राजसमन्द के Street Vendors हॉकर्स ने भाग लिया।


