भुवनेश्वर में WFTU का स्थापना दिवस मनाया : यूद्ध बन्द करो, मजदूरों को क्लाइमेट जस्टिस के साथ साथ मजदूरों के हक् के लिए प्रदर्शन ।

भुवनेश्वर : ३ अक्टूबर २०२४: सभी वामपंथी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भुवनेश्वर में WFTU का स्थापना दिवस मनाया। AITUC, CITU, AICCTU, AIUTUC और केंद्रीय फेडरेशन भुवनेश्वर में प्रदर्शन में शामिल हुए। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ टीचर्स यूनियन के अध्यक्ष और साथ ही WFTU के अध्यक्षीय परिषद के सदस्य कॉमरेड अमिय कुमार महांती, AITUC के राज्य सचिव कॉमरेड जयंत दास, कॉमरेड सुर जेना, कॉमरेड पंचानन साहु, कॉमरेड शंकर बारिक, कॉमरेड उग्रसेन दास, कॉमरेड डाका हेम्ब्रम, CITU के राज्य सचिव कॉमरेड प्रदीप नायक, कॉमरेड उल्लाश स्वाइं, कॉमरेड रमेश जेना, कॉमरेड पूर्णा पाढ़ी, कॉमरेड सत्यानंद बेहरा, AICCTU के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड राधाकांत सेठी, राज्य महासचिव कॉमरेड महेंद्र परिडा, AIUTUC के राज्य अध्यक्ष कॉमरेड जयसेन मेहर और कॉमरेड कान्हू बिश्बाल ने इस अवसर पर संबोधित किया।     विश्व के मजदूर वर्ग ३ अक्टूबर को २०२४ का स्थापना दिवस मनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। विश्व ट्रेड यूनियन महासंघ (WFTU) की स्थापना ३ अक्टूबर  १९४५ को पेरिस में हुई थी। WFTU हर साल अपने स्थापना दिवस को अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस के रूप में मनाता है।

WFTU एक ट्रेड यूनियन संगठन है जो दुनिया भर में श्रमिकों के अधिकारों की वकालत करता है। WFTU के लक्ष्यों में शामिल हैं:

१) फिलिस्तीन पर अमेरिका द्वारा प्रायोजित युद्धोन्मादी इजरायल के युद्ध के खिलाफ, २) जीवाश्म ईंधन के उपयोग और जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लोबल वार्मिंग का असर को जूझते हूए मजदूर वर्ग को क्लाइमेट जस्टिस प्रदान करो।

३) युद्ध और उसके कारणों के खिलाफ लड़ाई,

४) स्थिर शांति के लिए काम करना,

कामकाजी और रहने की स्थिति में सुधार,

५) बेहतर वेतन प्राप्त करना,

६) काम के घंटे कम करना,

७) स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा तक सार्वभौमिक पहुँच प्रदान करना,

८) सुरक्षित और स्वस्थ काम और रहने का माहौल बनाना।

 WFTU राष्ट्रीय और औद्योगिक ट्रेड यूनियनों के साथ-साथ अन्य अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों के साथ काम करता है। WFTU को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, यूनेस्को और FAO के साथ परामर्शदात्री दर्जा भी प्राप्त है।

भारत का प्रमुख राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन AITUC, विश्व ट्रेड यूनियन महासंघ के संस्थापकों में से एक है, जो सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र संघों, संघों और भारत के कामकाजी वर्ग को एक साथ मिलकर भारत के कोने-कोने में शामिल हूए है।

#WFTU_LongLive

#No_to_War

#Stop_Fossil_Fuel_Now

#Climate_Justice_to_WorkingClass

#WorkingClass_Unity_LongLive

By Jayantha Das

Loading

Leave a Reply